DEHRADUN: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

पहले दिन जमा हुए 125 नामांकन

देहरादून, 02 जुलाई: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 02 जुलाई से शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद देहरादून के सभी विकास खंडों में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के कुल 4050 पदों के लिए 2385 नामांकन पत्रों का विक्रय और 125 नामांकन पत्र जमा भी किए गए है।

विकासखंड रायपुर में 135, डोईवाला में 443, सहसपुर में 379, विकासनगर में 596, कालसी में 401 तथा चकराता में 431 सहित कुल 2385 नामांकन पत्रों का विक्रय हुआ। जबकि सभी 06 विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 42, प्रधान ग्राम पंचायत के 59, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 22 और सदस्य जिला पंचायत के लिए 02 सहित कुल 125 नामांकन पत्र जमा भी किए गए। जिले में सभी विकास खंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 3395, प्रधान ग्राम पंचायत के 409, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 220 और सदस्य जिला पंचायत 26 सहित कुल 4050 पदों पर निर्वाचन होना है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।