UTTARAKHAND: धामी ने कोश्यारी से मुलाकात कर जाना कुशलक्षेम, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुँचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कोश्यारी के स्वस्थ और सक्रिय जीवन की कामना की तथा राज्य के विकास से जुड़े विषयों पर भी संवाद किया। उन्होंने वरिष्ठ नेता के व्यापक अनुभव और मार्गदर्शन को राज्य के लिए मूल्यवान बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने भी मुख्यमंत्री धामी को राज्य के विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और कुछ महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

कांवड़ मेला-2025: सीएम धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ की मेला तैयारियों की समीक्षा

Next post

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने की पर्वतीय राज्यों के लिए पृथक विमानन नीति की मांग देहरादून में आयोजित नागर विमानन सम्मेलन-2025 में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग।