मुख्यमंत्री आवास पर धामी ने किया हरियाणा के मुख्यमंत्री का स्वागत, साझा हितों पर हुई चर्चा

DEHRADUN: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्य बिंदु:

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें चारधाम का प्रसाद एवं ‘हाउस ऑफ हिमालया’ ब्रांड के स्थानीय उत्पाद भेंट स्वरूप प्रदान किए।

दोनों मुख्यमंत्रियों के मध्य दोनों राज्यों से जुड़े समसामयिक विषयों एवं आपसी हितों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अपराह्न 3 बजे राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. बंसल की माता जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।