भारी बारिश के चलते देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र  कल  रहेंगे बंद

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र और मौसम विभाग की ओर से 21 जुलाई को देहरादून जिले में भारी से अत्यंत भारी बारिश, तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (40–50 किमी/घंटा) की चेतावनी जारी की गई है। इसी के मद्देनजर “ओरेंज अलर्ट” घोषित किया गया है।

बारिश के चलते संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी घटनाएं होने की आशंका जताई गई है। ऐसी किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए आदेश जारी किया है कि कल 21 जुलाई को देहरादून जिले के सभी स्कूल (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी और निजी संस्थाओं पर भी लागू होगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

 

Previous post

उत्तराखंड निवेश उत्सव – 2025: अमित शाह बोले – पारदर्शिता, तीव्रता और दूरदर्शिता से उत्तराखंड बन रहा विकास की मिसाल

Next post

धर्म, अस्मिता और ‘उत्तराखंड के गौरव’ के रक्षक मुख्यमंत्री धामी ऑपरेशन कालनेमि और धर्मांतरण कानून से पाखंडियों पर प्रहार 2448 लोगों की पहचान, 140 गिरफ्तारियां