पंचायत चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का निर्देश, चुनाव चिन्ह आवंटन जारी

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी है। इस बीच, राज्य में पंचायत चुनावों को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल ने दोहरी मतदाता सूची के मामले में महत्वपूर्ण आदेश दिया है।

हाईकोर्ट ने 11 जुलाई, 2025 को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 6 जुलाई को जारी उस सर्कुलर पर अंतरिम रोक लगाई है, जिसमें कहा गया था कि यदि किसी मतदाता का नाम ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में है, तो उसे मतदान करने व चुनाव लड़ने से न रोका जाए, भले ही उसका नाम नगरीय क्षेत्र की मतदाता सूची में भी दर्ज हो।

अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह सर्कुलर उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम की धारा 9(6) एवं 9(7) का उल्लंघन करता है। उक्त प्रावधानों के अनुसार, किसी व्यक्ति का नाम यदि एक से अधिक मतदाता सूचियों (ग्राम व नगरीय) में दर्ज है, तो वह पंचायत चुनाव में मतदान अथवा प्रत्याशी बनने के लिए अयोग्य माना जाएगा।

हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अदालत ने पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पर कोई रोक नहीं लगाई है। इसके मद्देनज़र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।

निर्वाचन आयोग सभी संबंधित प्रत्याशियों व मतदाताओं से अपील करता है कि वे पंचायत चुनावों के प्रावधानों का पालन करें एवं निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कानूनसम्मत चुनाव प्रक्रिया में अपना योगदान दें।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

एक और बैंक जिला प्रशासन के रडार पर; डीएम ने काटी आरसी। कभी भी हो सकता है सील, नीलाम…

Next post

हाईकोर्ट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर रोक से किया इनकार, दोहरी मतदाता सूची वाले मामले में आयोग को बताया जिम्मेदार