BREAKING NEWS: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी

➡️अभी तक कुल 1068 नामंकन पत्र जमा हुए।

⏩02 जुलाई को 125 नामांकन और आज 03 जुलाई को 943 नामांकन पत्र जमा हुए।

देहरादून, 03 जुलाई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया जारी है। जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद देहरादून के सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के कुल 4050 पदों के लिए दो दिनों में 4060 नामांकन पत्रों का विक्रय और 1068 नामांकन पत्र जमा किए गए है।

सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 452, प्रधान ग्राम पंचायत के 384, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 201 और सदस्य जिला पंचायत के लिए 31 सहित कुल 1068 नामांकन पत्र जमा किए गए।

जिले में सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 3395, प्रधान ग्राम पंचायत के 409, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 220 और सदस्य जिला पंचायत 26 सहित कुल 4050 पदों पर निर्वाचन होना है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

तीन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तत्काल प्रभाव से तैनाती

Next post

मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों के साथ की कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा उत्तराखंड कांवड़ यात्रा सेवा एप बनाए जाने के दिए निर्देश।