उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 19 अगस्त से भराड़ीसैंण में होगा

DEHRADUN: उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 19 अगस्त से 22 अगस्त तक चमोली जनपद स्थित ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को प्रमुख सचिव, विधायी एवं संसदीय कार्य, धनंजय चतुर्वेदी द्वारा आदेश जारी किए गए।

IMG-20250711-WA0033-scaled उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 19 अगस्त से भराड़ीसैंण में होगा

गौरतलब है कि 28 जून को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि व स्थान तय करने के लिए अधिकृत किया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा समय व स्थल का निर्णय लिया गया। यह वर्ष 2025 का दूसरा विधानसभा सत्र होगा, जिसमें धामी सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तुत कर सकती है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।