कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शासकीय आवास पर लहराया तिरंगा, जुड़े ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से”

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हर_घर_तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने देहरादून स्थित शासकीय आवास पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समस्त प्रदेशवासियों से अभियान से जुड़कर 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आव्हान भी किया।
कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी आह्वान पर विगत तीन वर्षों से हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रप्रेम को जन-जन के मन में जागृत करते हुए एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। मंत्री जोशी ने कहा कि हमारा राष्ट्रध्वज ‘तिरंगा’ भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है, जो हर भारतीय के आत्मगौरव और स्वाभिमान की पहचान भी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अभियान में पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ भाग लें तथा अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएँ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत, विष्णु गुप्ता, मनोज क्षेत्री, आशीष थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

Next post

थौलदार ब्लॉक से सुरेंद्र सिंह भंडारी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख डिप्टी ड्रग कंट्रोलर ग्रेड-2 की नौकरी छोड़ राजनीति में रखा कदम जनसेवा को बनाया जीवन का उद्देश्य