चमोली आपदा: प्रभावितों से मिले राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, हर संभव मदद का भरोसा दिया

चमोली जिले के थराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और पुनर्वास कार्य लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने शनिवार को थराली के चेपड़ो गांव का दौरा किया और आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

सांसद महेंद्र भट्ट ने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके नुकसान की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा भी मौजूद रहे। साथ ही तहसील प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी भी भ्रमण कार्यक्रम में शामिल हुए।

“हम हर प्रभावित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएंगे। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी पीड़ित को राहत से वंचित न रखा जाए।” महेंद्र भट्ट

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।