उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही, कई लोगों के बहने की आशंका

उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने की खबर आ रही है। इसका एक भयावह वीडियो भी सामने आया है। उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य का कहना है कि हर्षिल के पास धराली में बड़ा बादल फटा है। खीरगढ़ में बढ़ते जलस्तर के कारण, धराली बाजार में मलबा भर गया, जिससे कई घर और एक होटल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। खबरें तो ऐसी भी सामने आ रही हैं कि इस हादसे में कई लोग बह गए होंगे। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

गंगा घाटी के खीर गंगा क्षेत्र में स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। बचाव अभियान जारी है। हर्षिल से सेना के जवानों के साथ-साथ पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें भटवारी भेजी गई हैं। हालांकि, लगातार हो रही बारिश राहत कार्यों में बाधा डाल रही है। जिला प्रशासन संकट से निपटने और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करने के लिए अभियान तेज कर रहा है। इस बीच, उत्तरकाशी पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि हर्षिल क्षेत्र में धराली में हुए नुकसान के बाद पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और अन्य आपदा प्रतिक्रिया टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्यों में शामिल हो चुकी हैं।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।