सीएम धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए देश की आज़ादी और माँ भारती की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने धराली सहित राज्य के अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।

सीएम धामी ने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा और स्वीकार्यता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। देश में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं और उत्तराखंड में नवनिर्माण एवं पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से जारी हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए कृतसंकल्प है और आगामी 25 वर्षों के विकास दृष्टिकोण के तहत योजनाओं पर कार्य कर रही है। उन्होंने जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का सर्वोत्तम राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।