‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा, की प्रदेशवासियों से विशेष अपील

देहरादून, — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ यह अभियान आज जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी अपने घर, कार्यालय और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा सम्मानपूर्वक फहराएं, देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करें और तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर harghartiranga.com पर साझा करें।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा, की प्रदेशवासियों से विशेष अपील

Next post

स्वतंत्रता दिवस पर देहरादून में होगा भव्य राज्य स्तरीय आयोजन, तैयारियों का निरीक्षण जारी