DEHRADUN: भारी बारिश की चेतावनी के चलते देहरादून के सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश की घोषणा

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद एहतियातन कदम उठाते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों – सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी स्कूलों और कॉलेजों – में 4 अगस्त को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश का पालन सभी शैक्षणिक संस्थाओं को अनिवार्य रूप से करना होगा।

IMG-20250804-WA0007 DEHRADUN: भारी बारिश की चेतावनी के चलते देहरादून के सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश की घोषणा

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।