सीएम धामी से आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट 

देहरादून। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड में स्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और खेल व प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सभी खेलों के साथ स्केटिंग को भी प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार स्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।