1उत्तराखंड न्यूज़1
उत्तराखंड/राज्य
ताज़ा खबरे
देश/विदेश
CM Independence Day speech Dehradun, Dehradun Independence Day 2025, District administration Independence Day arrangements, Freedom fighters honored Uttarakhand, Parade Ground Dehradun Independence Day event, Statehood activists felicitation Dehradun, Uttarakhand CM Independence Day program, Uttarakhand Independence Day parade 2025
MP Team
स्वतंत्रता दिवस पर देहरादून में होगा भव्य राज्य स्तरीय आयोजन, तैयारियों का निरीक्षण जारी
देहरादून: राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस इस वर्ष देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

जिला प्रशासन ने समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कमर कस ली है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव शाह ने बुधवार को परेड ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और नोडल अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सीडीओ शाह ने कहा कि मुख्य मंच, पुलिस परेड, ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राज्य आंदोलनकारी, गणमान्य नागरिक, सम्मानित अतिथि और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए उच्चस्तरीय एवं व्यवस्थित इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से यह निर्देश दिया कि कहीं भी किसी प्रकार की कमी न रह जाए।
मुख्यमंत्री समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, खिलाड़ियों तथा उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। समारोह का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग उत्सव में सहभागी बन सकें।
इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी (एफआर) के.के. मिश्रा ने नोडल अधिकारियों को उनके सौंपे गए दायित्वों के बारे में विस्तार से अवगत कराया और समय पर तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिर, एसडीएम अर्पणा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, लोनिवि, पर्यटन, उद्यान, पूर्ति सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Share this content:
