STF की  एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा सटीक कार्यवाही करते हुए  नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार ।। जनपद चंपावत के थाना टनकपुर क्षेत्र से करीब 24 लाख रूपये की चरस के साथ दो नशा तस्कर *(एक अंतराष्ट्रीय तस्कर)* गिरफ्तार,

माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उपरोक्त  आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह व सीओ आर.बी. चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना टनकपुर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए आर्य मंदिर के सामने टनकपुर से दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से कुल 4 किलो 30 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई ।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह चरस नेपाल से लाकर उत्तराखंड के चंपावत व नेपाल से लगी सीमाओं के जनपदों में ऊंचे ऊंचे दामों में बेचते है।

STF टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

 

अभियुक्त –

1- जय बहादुर धामी पुत्र अंग बहादुर धामी निवासी ग्राम सलकाटय थाना झापा जिला बजांग, नेपाल, उम्र 29 वर्ष

 

2- कबीर गर्ब्याल पुत्र भरत सिंह गर्ब्याल निवासी गरबियांग थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़, उम्र 52 वर्ष

बरामदगी

4 किलो 30 ग्राम अवैध चरस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536

 

STF एंटी नार्कोटिक्स टीम –

1. निरीक्षक पावन स्वरुप

2. SI विपिन चंद्र जोशी

3. SI विनोद चंद्र जोशी

4. HC महेंद्र गिरी

5. HC किशोर कुमार

6. आरक्षी वीरेंद्र चौहान

7. आरक्षी जितेंद्र कुमार

 

थाना टनकपुर पुलिस टीम

1- निरीक्षक चेतन रावत

2- SI पूरण सिंह तोमर

3- HC कमल कुमार

4- HC जगवीर सिंह

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

महाराज ने पंचायतीराज राज्य मंत्री बघेल से की शिष्टाचार भेंट,क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने के निमित्त राज्यों को शक्ति प्रदान करने का किया अनुरोध।

Next post

जर्मनी की यूनिवर्सिटीज से फ्री में करें बायोमेडिकल इंजीनियरिंग: हेल्थकेयर और टेक्नोलॉजी का बेजोड़ मेल

Post Comment