स्यानाचट्टी में यमुना नदी में बनी कृत्रिम झील ने यमुनोत्री हाईवे को रोका, तहसील का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा

यमुनोत्री धाम की यात्रा का अहम पड़ाव स्याना चट्टी एक बार फिर आपदा की चपेट में आ गया है। यहां यमुना नदी का प्रवाह अवरुद्ध होने से बनी झील का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है, जिससे गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस से लेकर पुलिस चाैकी व इंटर कालेज समेत कई होटल व भवन पानी में आधे डूब गए हैं।
वहीं, यमुनोत्री हाईवे को जोड़ने वाला एक मात्र पुल भी जलमग्न हो गया है यमुनोत्री धाम का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सभी होटल व आवासीय भवनों को खाली करवा दिया है।
वहीं मौके पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया आज सुबह से झील को खाली करने का प्रयास किया जा रहा है ।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।