आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम धामी, रुकवाया काफिला

प्रोटोकॉल तोड़ जनता के बीच पहुंचे सीएम धामी

आपदा प्रभावितों की सुनी समस्याएं, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

IMG-20250824-WA0059 आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम धामी, रुकवाया काफिला

Tharali: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए काफिला रुकवाया और सीधे जनता के बीच पहुँचकर प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि ऊपर के गांवों का रास्ता जल्द से जल्द खोला जाए। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने भरोसा दिलाया कि मार्ग खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और जैसे ही सड़क सुरक्षित होगी, वे स्वयं वहाँ जाकर गांववासियों के साथ हालात का जायजा लेंगे।

गौरतलब है कि धराली आपदा के दौरान भी मुख्यमंत्री धामी लगातार तीन दिनों तक प्रभावित क्षेत्र में डटे रहे थे और राहत-बचाव कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की थी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि उत्तराखंड सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और प्रभावित गांवों तक राहत एवं सहायता पहुँचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।