उत्तरकाशी आपदा राहत: गंगोत्री व हर्षिल क्षेत्र से 274 यात्रियों का सफल रेस्क्यू

 

IMG-20250807-WA0023 उत्तरकाशी आपदा राहत: गंगोत्री व हर्षिल क्षेत्र से 274 यात्रियों का सफल रेस्क्यू

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में हाल ही में आई आपदा के बाद राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों के अंतर्गत गंगोत्री और हर्षिल क्षेत्र से तीव्र एवं सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आपदा प्रबंधन सचिव ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 274 यात्रियों को गंगोत्री एवं उसके आसपास के क्षेत्रों से हर्षिल लाया जा चुका है। सभी यात्री पूर्णतः सुरक्षित हैं।

इन यात्रियों में विभिन्न राज्यों से आए तीर्थयात्री शामिल हैं:

गुजरात – 131

महाराष्ट्र – 123

मध्य प्रदेश – 21

उत्तर प्रदेश – 12

दिल्ली – 7

राजस्थान – 6

असम – 5

कर्नाटक – 5

तेलंगाना – 3

पंजाब – 1

हर्षिल में सुरक्षित ठहराए गए इन यात्रियों को उत्तरकाशी एवं देहरादून भेजने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

135 लोगों को हर्षिल से निकाला गया बाहर

आज तक के अभियान में, 135 लोगों को हर्षिल से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें से:

100 यात्रियों को उत्तरकाशी पहुंचाया गया है

35 यात्रियों को देहरादून भेजा गया है

इस प्रकार अब तक 135 लोगों को सफलतापूर्वक उनके गंतव्य की ओर सुरक्षित भेजा जा चुका है, जबकि शेष 274 लोग हर्षिल में सुरक्षित हैं और उनकी आगे की यात्रा के लिए व्यवस्था की जा रही है।

सरकार युद्धस्तर पर कर रही कार्य

राज्य सरकार, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, ITBP, NDRF एवं अन्य एजेंसियाँ समन्वयपूर्वक कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु लगातार निर्देश दे रहे हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

शिव मंदिर आशीर्वाद एंक्लेव में 108 पार्थिव शिवलिंगों का विशेष महा अभिषेक एवं विसर्जन संपन्न

Next post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर धराली आपदा में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद 16 सदस्यीय विशेष चिकित्सा टीम धराली-हर्षिल में सक्रिय, मातली में अब तक 70 से अधिक घायलों का उपचार