मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार पंकज पंवार की पत्नी के निधन पर जताया शोक

देहरादून, शुक्रवार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वरिष्ठ पत्रकार पंकज पंवार की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी स्वयं उनके आवास पर पहुँचे और शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं।

IMG-20250919-WA0010 मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार पंकज पंवार की पत्नी के निधन पर जताया शोक

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार और समाज पूरी तरह से पंकज पंवार एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।