जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात

IMG-20250915-WA0010 जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा की कि उन्हें देवभूमि उत्तराखंड से प्रस्थान से पूर्व मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें चारधाम का पावन प्रसाद एवं प्रदेश के अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद स्मृति स्वरूप भेंट किए।

IMG-20250915-WA0008 जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि-

“मॉरीशस के माननीय प्रधानमंत्री Dr. Navin Ramgoolam, Prime Minister of Mauritius जी के देवभूमि उत्तराखंड से प्रस्थान से पूर्व जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भेंट की। इस अवसर पर उन्हें चारधाम का पावन प्रसाद एवं प्रदेश के अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद स्मृति स्वरूप भेंट किए।

उन्होंने उत्तराखंड की आतिथ्य परंपरा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में आज भारत की पताका पूरे विश्व में लहरा रही है। मॉरीशस के माननीय प्रधानमंत्री जी की यह यात्रा निश्चित ही भारत और मॉरीशस के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ एवं सुदृढ़ करेगी।”

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।