Disaster Relief: गढ़वाल कमिश्नर ने लिया मालदेवता आपदा क्षेत्र का जायजा, अस्थायी सड़क से बहाल यातायात

गढ़वाल कमिश्नर ने लिया आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा, अस्थायी सड़क से बहाल हुआ यातायात।

IMG-20250919-WA0106 Disaster Relief: गढ़वाल कमिश्नर ने लिया मालदेवता आपदा क्षेत्र का जायजा, अस्थायी सड़क से बहाल यातायात

देहरादून। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को आपदा प्रभावित मालदेवता–केसरवाला क्षेत्र का निरीक्षण किया। कुछ दिन पूर्व आई बाढ़ के कारण नदी ने सड़क का एक बड़ा हिस्सा बहा दिया था, जिससे मालदेवता का रायपुर से सीधा संपर्क टूट गया था।

युद्धस्तर पर चले पुनर्निर्माण कार्य के बाद शुक्रवार सुबह तक एक अस्थायी सड़क तैयार कर ली गई, जिसके खुलने से यातायात फिर से शुरू हो गया है। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्थायी सड़क को और सुविधाजनक बनाया जाए तथा बरसात समाप्त होते ही स्थायी सड़क का निर्माण तेजी से किया जाए। साथ ही, सड़क को भविष्य में बाढ़ से बचाने के लिए ठोस उपाय करने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सभी विभागों ने लगातार काम कर केवल दो दिनों में अस्थायी सड़क का निर्माण पूरा कर दिया। इससे न केवल मालदेवता और रायपुर के दूरस्थ गांवों को राहत मिली है बल्कि टिहरी जनपद के सकलाना क्षेत्र के लोगों को भी बड़ी सुविधा प्राप्त हुई है।

विधायक ने मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त करते हुए लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में फिलहाल रात के समय इस मार्ग पर आवाजाही से बचें। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही स्थायी सड़क बन जाने के बाद यातायात पूरी तरह सामान्य हो जाएगा

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

Phulet Village Disaster: ढाई घंटे पैदल चलकर आपदाग्रस्त फुलेत पहुंचे डीएम, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Next post

चमोली आपदा: सीएम धामी ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख की सहायता