अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम ने विभिन्न जनपदों में आपदा क्षति के आकलन के लिए किया प्रस्थान

देहरादून। प्रदेश में हाल ही में आई आपदा से हुई क्षति का आकलन एवं स्थिति का जायजा लेने के लिए अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम आज सुबह देहरादून से विभिन्न जनपदों के लिए रवाना हो गई। प्रस्थान से पूर्व राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने टीम को आपदा से हुई क्षति पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया।

यह टीम उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल जिलों का भ्रमण कर वहां की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करेगी।

केंद्रीय टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आर. प्रसन्ना कर रहे हैं। उनके साथ अनु सचिव शेर बहादुर, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, उप निदेशक विकास सचान, मुख्य अभियंता पंकज सिंह और निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह सहित कुल छह सदस्य शामिल हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

UTTARAKHAND: सीएम धामी ने आपदा प्रभावित पौंसरी का दौरा कर राहत व पुनर्वास का भरोसा दिलाया

Next post

Uttarakhand: अंतर-मंत्रालयी टीम ने थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया, ₹1,150 करोड़ की क्षति का आकलन