चंद्र ग्रहण 2025: साल का दूसरा ग्रहण 7 सितंबर को, जानें समय व धार्मिक महत्व

7 सितंबर 2025 को लगेगा साल का दूसरा ग्रहण

देहरादून। साल 2025 का दूसरा ग्रहण आगामी रविवार, 7 सितंबर को लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण रात्रि 9:57 बजे से प्रारंभ होकर मध्य रात्रि 1:26 बजे तक रहेगा। इस खगोलीय घटना को लेकर लोगों में विशेष उत्सुकता बनी हुई है।

पंडित के. पी. चमोली पुरोहित के अनुसार, चंद्र ग्रहण से संबंधित सूतक काल ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले यानी दोपहर 12:30 बजे से ही मान्य होगा। सूतक और ग्रहण काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और पूजा-पाठ, शुभ कार्य, भोजन बनाने या खाने जैसे धार्मिक व मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं।

खास बात यह है कि इस बार पूर्णिमा का श्राद्ध भी 7 सितंबर को ही पड़ रहा है। ऐसे में ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन धार्मिक आस्था और परंपराओं के लिहाज़ से और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि चंद्र ग्रहण का धार्मिक प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति की राशि, जन्म नक्षत्र और ग्रह स्थिति के अनुसार अलग-अलग पड़ता है। ऐसे में इस अवधि में मंत्र जाप, ध्यान, दान और भगवान के नाम का स्मरण विशेष पुण्यदायी माना गया है। 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।