आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण हेतु देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए गुरुवार को देहरादून पहुंचे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा—
“आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं राहत, बचाव व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा हेतु देहरादून पहुँचने पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का स्वागत किया। प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में उनकी प्रदेशवासियों के बीच उपस्थिति प्रभावितों के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता को दर्शाती है।”

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।