अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी 

Table of Contents

दिनांक: 02.09.2025, सुबह 10:19 बजे से
मान्य रहेगा: 03.09.2025, सुबह 10:19 बजे तक

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ ज़िलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से लेकर अति भारी वर्षा की संभावना जताई है।

प्रभावित ज़िले:

  • चंपावत

  • देहरादून

  • नैनीताल

  • ऊधमसिंह नगर

विशेष रूप से प्रभावित क्षेत्र:

  • हल्द्वानी

  • रुद्रपुर

  • बाजपुर

  • काशीपुर

  • लोहाघाट

  • रामनगर

  • खटीमा

  • डोईवाला

  • चकराता

  • मसूरी

  • रायवाला

संभावित मौसम स्थितियां:

  • कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा

  • गरज के साथ तेज़ छींटें और बिजली गिरने की संभावना

  • कुछ क्षेत्रों में बहुत तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा संभव

🔹 प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के किनारे तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।
🔹 यात्रा करने से पहले मौसम अपडेट अवश्य चेक करें, अनावश्यक यात्रा से बचें।
🔹 आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं और ज़रूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।