Chhath Puja 2025: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने छठ पूजा पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने छठ पूजा पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

IMG-20251027-WA0085 Chhath Puja 2025: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने छठ पूजा पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया

DEHRADUN: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को छठ पर्व के पावन अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने सूर्य देव और छठी मइया से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

IMG-20251027-WA0084 Chhath Puja 2025: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने छठ पूजा पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया

उन्होंने कहा कि छठ पर्व सूर्य उपासना का महापर्व है, जो श्रद्धा, आस्था और आत्मसंयम का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और परिवार तथा समाज के कल्याण की भावना को सशक्त करने का संदेश देता है।

मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा, प्रकाश और सकारात्मकता लेकर आए।

 

 

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ

Next post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में छठ पूजा में दी सूर्य को अर्घ्य, प्रदेश की समृद्धि की कामना की