BD तिवारी पहुँचे दिवंगत पत्रकार राजीव प्रताप के घर कहा—सरकार परिवार के साथ खड़ी है

 

देहरादून/वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप के निधन पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बुधवार को उनके दीपनगर स्थित आवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तिवारी ने कहा कि सरकार इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और हर तरह से सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दिवंगत पत्रकार के निधन पर गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने परिजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए घटना की गहन और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया है। उत्तरकाशी के पुलिस उपाधीक्षक की अध्यक्षता में बनी यह टीम मामले की हर पहलू से जांच करेगी और पूरी पारदर्शिता के साथ सच्चाई उजागर करेगी।

 

 

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।