IAS बंशीधर तिवारी का बड़ा एक्शन! भ्रामक खबरों के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, सौंपे डिजिटल सबूत

देहरादून।
उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक IAS बंशीधर तिवारी ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक और आधारहीन खबरों को लेकर सख्त कदम उठाया है। उन्होंने एसएसपी देहरादून को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने इस दुष्प्रचार अभियान से जुड़े पुख्ता डिजिटल सबूत भी सौंपे हैं।

IAS तिवारी ने अपनी शिकायत में स्पष्ट किया है कि उनके खिलाफ यह संगठित दुष्प्रचार मुहिम एक गैंग या लॉबी सिस्टम के तहत चलाई जा रही है। इस लॉबी का उद्देश्य न केवल प्रशासनिक अधिकारियों की साख को नुकसान पहुंचाना, बल्कि राज्य के प्रशासनिक माहौल को अस्थिर करना भी है।

सूत्रों के अनुसार, बंशीधर तिवारी ने पुलिस से आग्रह किया है कि इस षड्यंत्र में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में कार्यरत अधिकारियों की छवि धूमिल करने के ऐसे प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

IAS तिवारी का यह कदम राज्य में प्रशासनिक पारदर्शिता और ईमानदार सेवा भावना की रक्षा के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि “सच्चाई को दुष्प्रचार से नहीं दबाया जा सकता।”

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।