नशा मुक्ति केंद्र के बच्चों ने रामलीला मंचन कर दी समाज को नई प्रेरणा

ऋषिकेश। देवभूमि रिहेब वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा संचालित 42 नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार ले रहे बच्चों ने अपनी प्रतिभा और सकारात्मक सोच का परिचय देते हुए रामलीला का भव्य मंचन किया।

रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें लक्ष्मण संवाद ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर बच्चों ने अभिनय के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय पाती है, और यदि जीवन में आध्यात्मिकता व निष्ठा भाव अपनाया जाए, तो हर कठिनाई पर विजय संभव है।

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि यह पहला अवसर है जब नशा मुक्ति केंद्रों के उपचाराधीन बच्चों ने रामलीला जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी है। यह मंचन समाज को यह प्रेरणा देता है कि संस्कार, विश्वास और संकल्प से हर जीवन पुनः मार्ग पर लौट सकता है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।