मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की सौहार्दपूर्ण भेंट

DEHRADUN: सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक और विकास से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विधानसभा के आगामी सत्र की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया।

बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक रहा। दोनों ने राज्य के सर्वांगीण विकास एवं सुशासन के लिए निरंतर सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

 

 

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

CM धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में ताबड़तोड़ छापेमारी, डॉ. आर. राजेश कुमार ने संभाली मोर्चा—मिलावटखोरों में हड़कंप

Next post

पोक्सो केस में बड़ी कार्रवाई — ऋषिकेश में पीड़िता की फोटो वायरल करने वालों पर गिरी गाज