Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा — स्वच्छता व सद्भाव के साथ मनाएं पर्व

IMG-20251019-WA0018-scaled Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

 यह पर्व प्रकाश, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक: धामी

IMG-20251019-WA0016-scaled Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

देहरादून, रविवार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस एवं वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों सहित प्रदेशभर से आए नागरिकों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

IMG-20251019-WA0026-scaled Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने सभी आगंतुकों का स्नेहपूर्वक अभिवादन करते हुए उन्हें एवं उनके परिवारजनों को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें समाज में उजाला, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का उत्सव नहीं, बल्कि आशा, विश्वास और एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने जीवन से नकारात्मकता दूर कर अच्छाई, सहयोग और सद्भाव की दिशा में बढ़ने का संदेश देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पावन पर्व उत्तराखंड के हर घर में नई उमंग, खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे दीपावली का पर्व स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित दीपावली के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सतत विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में जनसहयोग को आवश्यक बताते हुए सभी नागरिकों से विकास के संकल्प में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Share this content: