जनसेवा की मिसाल बने धामी — दीपावली पर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचकर जीता दिल

देहरादून। राजधानी दून में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शाम ढलते ही शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। दूनवासियों ने अपने घरों को आकर्षक लाइटों और सजावट से सजाया। शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना के बाद आतिशबाजी ने रात के आसमान को जगमग कर दिया।

दूसरी ओर, उत्तराखंड की राजनीतिक दीपावली भी इस बार खास रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दिवाली के दिन हुई राजनीतिक मुलाकातों ने राज्य के सियासी गलियारों में खूब सुर्खियां बटोरीं।

सीएम धामी ने सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। इसके बाद वे पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के आवास पर पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम जानी। दिन के अंत में सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी भेंट की — जो इस दिवाली की सबसे चर्चित मुलाकात बन गई।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी सहस्त्रधारा स्थित मझाड़ा गांव भी पहुंचे, जहां उन्होंने काली गाड़ व मझाड़ा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने मौके पर पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।