श्री दरबार साहिब में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने टेका मत्था, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी से की विशेष भेंट

देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने उत्तराखण्ड के विकास में स्वास्थ्य सेवाओं की भूमिका पर बात करते हुए विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के योगदान को अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा कि “एसजीआरआर ग्रुप स्वास्थ्य, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में समाज सेवा का जो कार्य कर रहा है, वह पूरे उत्तराखण्ड के लिए अनुकरणीय उदाहरण है।”

श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार भगत सिंह कोश्यारी का ससम्मान स्वागत किया गया। उन्होंने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, एसजीआरआर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज तथा एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की उपलब्धियों की भी सराहना की।

इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी जनमानस के बीच लोकप्रिय नेता हैं। उनकी गहरी राजनीतिक समझ और दूरदर्शी सोच हमेशा समाज और प्रदेश के लिए प्रेरणादायी रही है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।