ऋषिकेश में एम.डी.डी.ए. की बड़ी कार्रवाई, अवैध बहुमंज़िला इमारतों पर चला बुलडोज़र ऑफ लॉ

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एम.डी.डी.ए.) ने ऋषिकेश क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक अवैध बहुमंज़िला व्यवसायिक एवं आवासीय निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। यह कदम शहर के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया।

प्राधिकरण की संयुक्त प्रवर्तन टीम ने पुलिस बल की उपस्थिति में तुलसी देवी, हरजीत सिंह, जयराम सेमवाल, लालमणी भट्ट, रवी गुप्ता, विक्रम सिंह बिष्ट, प्रमोद सेमवाल, जय चौहान, सगुन शर्मा तथा प्रमोद चौहान द्वारा किए गए नियमविरुद्ध निर्माणों को सील किया।

एम.डी.डी.ए. के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि ऋषिकेश सहित पूरे प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण अब सहन नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण शहर के सुनियोजित एवं सुरक्षित विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मुख्यमंत्री धामी ने दून विश्वविद्यालय में 24वें अंतरराष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान सम्मेलन का किया शुभारंभ

Next post

फुटबॉल जितना बड़ा ट्यूमर, बिना बड़ा चीरा लगाए हटाया — श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की बड़ी उपलब्धि