डॉ. राजे नेगी की पहल से 205 लोगों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

ऋषिकेश। रविवार को चंद्रेश्वर नगर स्थित मध महेश महादेव योग आश्रम प्रांगण में द रा फाउंडेशन के तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. मोनालिसा सिंघल, डॉ. अर्पित सिंघल एवं समाजसेवी डॉ. राजे नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में 205 से अधिक लोगों ने नेत्र एवं दंत परीक्षण का लाभ उठाया। नेगी आई केयर सेंटर के निदेशक डॉ. राजे नेगी ने अपने सहयोगी मनोज नेगी के साथ नेत्र परीक्षण किया, जबकि डेंटल केयर क्लिनिक की डॉ. साक्षी कांडपाल ने अपनी टीम के साथ दंत परीक्षण कर आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित कीं।

डॉ. नेगी ने बताया कि लगभग एक दर्जन मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई है, जिनका ऑपरेशन स्वामी सुखदेवानंद चैरिटेबल हॉस्पिटल, परमार्थ निकेतन में निःशुल्क किया जाएगा। वहीं, डॉ. साक्षी ने उपस्थित लोगों को दांतों की देखभाल एवं स्वच्छता के संबंध में उपयोगी जानकारी दी।

फाउंडेशन की चेयरमैन डॉ. मोनालिसा सिंघल ने बताया कि संगठन द्वारा प्रत्येक माह क्षेत्र में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिल सके।

कार्यक्रम में शिवा, संगीता राठौर, राहुल राठौर, गोपाल साहू, शालिनी, मनोज नेगी, दीपक बजेठा, प्रिया और कंचन का विशेष सहयोग रहा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

राष्ट्रपति मुर्मू ने देहरादून में किया राष्ट्रपति निकेतन के नए युग का शुभारंभ,फुट ओवर ब्रिज और घुड़सवारी क्षेत्र बने आधुनिकता, सुरक्षा और परंपरा के प्रतीक

Next post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को किया सम्मानित