मुख्यमंत्री धामी पटना में बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

सीएम पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नई सरकार को शुभकामनाएं दीं और कहा कि बिहार नई ऊर्जा के साथ विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए नेताओं से भी शिष्टाचार भेंट की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच लंबे समय से ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार राज्य नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और सुशासन की भावना के साथ विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे अनेक नेताओं से शिष्टाचार भेंट की और राष्ट्रीय विकास, सुशासन तथा समन्वित प्रगतिशील नीतियों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों का सहयोगात्मक विकास ही राष्ट्र को मजबूत दिशा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने बिहार की जनता के उज्ज्वल भविष्य, प्रदेश की निरंतर प्रगति तथा नवगठित सरकार के सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास को नई गति देगी।

 

 

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।