CM धामी ने की स्नेहा राणा से बात, ₹50 लाख की प्रोत्साहन राशि का किया ऐलान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की बेटी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेहा राणा से दूरभाष पर बातचीत की।

उन्होंने स्नेहा राणा को भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर हार्दिक बधाई दी और वर्ल्ड कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत को विजय दिलाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

राज्य की इस गौरवशाली उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने स्नेहा राणा को ₹50 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा —

“स्नेहा राणा ने मेहनत, संकल्प और प्रतिभा से उत्तराखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।
उनकी सफलता हमारे युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है।
राज्य सरकार खिलाड़ियों को सर्वोत्तम सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

 

यह कदम न केवल स्नेहा राणा जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए सम्मान है, बल्कि उत्तराखंड के उभरते खेल प्रतिभाओं के लिए भी एक मजबूत प्रेरणा है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

गांव-गांव तक स्वास्थ्य की किरण: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने झबरेड़ा में लगाया निःशुल्क शिविर

Next post

मुख्यमंत्री धामी ने किया मुख्यमंत्री आवास में प्रवासी उत्तराखंडी अतिथियों का आत्मीय स्वागत ,रात्रि भोज में जुड़ा भावनाओं और विकास का सेतु