मानव-भालू संघर्ष की घटनाओं पर सीएम नाराज, नियंत्रण के लिए कार्रवाई करने के निर्देश

मानव-भालू संघर्ष की घटनाओं को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने वन विभाग को तत्काल घटनाओं के नियंत्रण के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने वनाधिकारियों के अलावा जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने घरों के आसपास फैले कूड़े का निस्तारण करने, मानव-भालू संघर्ष की घटनाओं पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव सुधांशु ने कहा कि जिलाधिकारी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। कचरे का निस्तारण जैविक रूप में किया जाए। उन्होंने कहा, कचरे वाले स्थान पर कैरोसिन, फिनाइल डालकर भालू को आने से रोका जा सकता है। सभी जिलाधिकारी कूड़ा निस्तारित न करने वाले अधिशासी अधिकारियों व संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेजकर कार्रवाई करें।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शीतकाल के समय भालू के प्री हाइबरनेशन अवधि होने के कारण सक्रिय हो जाते हैं। प्रमुख सचिव ने कहा कि किसी भी घटना के घटित होने पर संबंधित डीएफओ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। भालू के हमले से प्रभावितों को तत्काल मुआवजा प्रदान करने के साथ ही सुरक्षा उपाय करें।  बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुआवजा की धनराशि उपलब्ध न हो तो जिलाधिकारी अविलंब अनटाइड फंड से धनराशि दें। इस संबंध यदि लापरवाही होती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा, पीसीसीएफ वन्यजीव रंजन मिश्रा, एपीसीसीएफ विवेक पांडे के अलावा अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े थे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

कुंभ 2027 की तैयारियों पर CM धामी की गंगा तट पर अखाड़ों के संतों संग ऐतिहासिक बैठक

Next post

देहरादून में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन 2025; सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की संयुक्त उपस्थिति