देवभूमि परिवार योजना: उत्तराखण्ड में हर परिवार को मिलेगी विशिष्ट पहचान संख्या (Family ID) – सरकारी सेवाओं का लाभ होगा सीधा और समुचित।

देवभूमि परिवार योजना, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत एक एकीकृत, व्यापक और गतिशील परिवार आधारित डाटाबेस का निर्माण किया जा रहा है, जो शासन की योजनाओं और सेवाओं के वितरण को “मांग आधारित” प्रणाली से आगे बढ़ाकर “प्रोएक्टिव” और “पेपरलैस” प्रणाली में परिवर्तित करता है। उत्तराखण्ड राज्य में निवासरत परिवारों की फैमिली आई०डी० बनाने के साथ राज्य में लागू महत्वपूर्ण एवं जनोपयोगी विभिन्न योजनाओं/ सेवाओं को लाभार्थी फैमिली की आई०डी० से एकीकृत करते हुये उन योजनाओं का उन्हें सीधा व समुचित लाभ प्रदान किया जाना “देवभूमि परिवार योजना का उद्देश्य है।

उत्तराखण्ड राज्य हेतु प्रस्तावित “देवभूमि परिवार योजना” के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य में निवासरत परिवारों का विस्तृत डेटा बेस तैयार करते हुये उन्हें विशिष्ट परिवार पहचान संख्या प्रदान की जायेंगी, तदोपरान्त चिन्हित परिवारो हेतु लाभार्थी योजनाओं को उनकी आई०डी० से सम्बद्ध किया जायेगा, ताकि लाभार्थी परिवारों को उन योजनाओं का सीधा व समुचित लाभ मिल सके। एकीकरण के उपरान्त लाभार्थी परिवारों को वे समस्त योजनाऐं एक क्लिक में दिखाई देंगी, जिनके लिये वे लाभार्थी पात्र हैं। इसके साथ ही यह दृश्य होगा कि उन योजनाओं में से कितनी योजनाओं का लाभ वह उठा चुके हैं तथा कितनी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जाना शेष है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत – मुख्यमंत्री धामी

Next post

मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव का किया शुभारंभ; बोले- शिक्षा का उद्देश्य चरित्र और राष्ट्र निर्माण भी हो