हिमालयन इंस्टीट्यूट जौलीग्रांट ने वन हेल्थ जागरूकता रैली से दिया स्वस्थ समाज का संदेश

देहरादून। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एचआईएमएस) जौलीग्रांट की ओर से बुधवार को वन हेल्थ जागरूकता रैली निकाली गई। सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा आईपीएसएम और आईसीएमआर की संयुक्त पहल पर आयोजित इस रैली में एमबीबीएस, नर्सिंग तथा आईएमक्यू गर्ल्स स्कूल तेलीवाला के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली शुगर मिल से प्रारंभ होकर सीएचसी डोईवाला तक निकाली गई, जहां प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर लोगों को स्वास्थ्य, पशु और पर्यावरण के परस्पर संबंधों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. शैली व्यास और डॉ. नेहा शर्मा ने विद्यार्थियों को वन हेल्थ विषय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वन हेल्थ मिशन एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो मनुष्य, पशु और पर्यावरण के स्वास्थ्य को एकीकृत दृष्टिकोण से देखता है, ताकि बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण किया जा सके। इस अवसर पर डॉ. मितिशा रूस्तगी, डॉ. पूजा पांडे, वार्ड सदस्य सुरेन्द्र लोधी और फरजाना अंसारी भी उपस्थित रहीं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मुख्यमंत्री ने काशीपुर में राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का किया शुभारम्भ,उत्तराखण्ड के नगरों में स्वच्छता और बुनियादी ढाँचे को मिला नया आयाम,मुख्यमंत्री ने 46 करोड़ 24 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Next post

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले – आढ़त बाजार चौड़ीकरण देहरादून के विकास की रीढ़ बनेगा