उत्तराखंड विधानसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत

राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और मंत्रीगणों ने किया स्वागत

IMG-20251103-WA0007 उत्तराखंड विधानसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत

DEHRADUN: विधानसभा परिसर में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य तथा मंत्रीगणों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

IMG-20251103-WA0006 उत्तराखंड विधानसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत

इस अवसर पर विधानसभा परिसर में गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह राज्य के लिए गौरव का क्षण है कि महामहिम राष्ट्रपति ने उत्तराखंड विधानसभा की शोभा बढ़ाई है।

राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल की समुचित व्यवस्थाएँ की गई थीं। विधानसभा भवन को आकर्षक रूप से सजाया गया और पारंपरिक धुनों से वातावरण में सांस्कृतिक उत्सव का रंग भर गया।

 

 

 

 

Share this content: