मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक; राज्य आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि

कैबिनेट बैठक में दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि, राज्य निर्माण में उनके योगदान को किया गया स्मरण

DEHRADUN: बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक की शुरुआत उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हुई।

कैबिनेट सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवाकर भट्ट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने राज्य निर्माण आंदोलन में उनकी अग्रणी भूमिका और उत्तराखंड को विकास पथ पर आगे ले जाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।

बैठक में यह भी कहा गया कि दिवाकर भट्ट का संघर्ष, समर्पण और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। कैबिनेट ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

 

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।