अल्मोड़ा बस हादसा: मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

अल्मोड़ा बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा शोक, घायलों के समुचित उपचार के निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने इस हृदयविदारक दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकसंतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों को त्वरित, प्रभावी एवं समुचित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वे स्वयं इस पूरे प्रकरण की निरंतर निगरानी कर रहे हैं तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं, ताकि राहत एवं उपचार कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

मुख्यमंत्री धामी ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुखद घटना से प्रभावित सभी परिवारों के साथ खड़ी है।

 

 

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

खनन सुधारों में उत्तराखण्ड का उत्कृष्ट प्रदर्शन देश में हासिल किया दूसरा स्थान,केंद्र सरकार ने जारी की 200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि राज्य में खनन सुधार पर केद्र की मोहर

Next post

प्रशासन गांव की ओर अभियान: रानीपोखरी–भोगपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 890 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ