15 दिसंबर को ऋषिकेश में डीएम की जनसुनवाई, मौके पर होगा शिकायतों का समाधान

15 दिसंबर को ऋषिकेश में जिलाधिकारी करेंगे जनसुनवाई

जनहित की शिकायतों का मौके पर निस्तारण, प्रशासन ने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार, 15 दिसंबर को ऋषिकेश तहसील परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसुनवाई के दौरान स्थानीय निवासी अपनी समस्याएं, शिकायतें और आवेदन सीधे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।

जिलाधिकारी सविन बंसल स्वयं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जनहित से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे और शिकायतों के त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखें ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे विभागीय शिकायतों, लंबित मामलों और आवेदन पत्रों से संबंधित पूरी जानकारी और दस्तावेजों के साथ जनसुनवाई स्थल पर उपस्थित रहें, जिससे मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण किया जा सके।

जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट लाल पानी, पशुलोक बैराज और आस्था पथ का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे, ताकि कार्य प्रगति और जमीनी हालात की समीक्षा की जा सके।

 

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुयी रोप-विकास समिति की बैठक आयोजित,प्रदेश में सभी रोप-वे प्रस्तावों को इस समिति से स्वीकृति लेना अनिवार्यः मुख्य सचिव

Next post

मुख्यमंत्री ने किया 112 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण–शिलान्यास, रिवर्स पलायन में 44% बढ़ोतरी का दावा