परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

औद्योगिक क्षेत्र में अकबर कॉलोनी के पास स्थित श्री बालाजी इंस्डट्रीज की फैक्टरी में रविवार को भीषण आग लग गई। एक के बाद एक सिलिंडर फटने से धमाके होने लगे। घटना में दो कर्मचारी मामूली तौर पर झुलसे हैं। अग्निशमनकर्मियों ने करीब पांच घंटे 10 मिनट की कड़ी मशक्कत और सेलाकुई के साथ देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर व हरिद्वार से मंगवाए गए 14 अग्निशमन वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस को दोपहर करीब 1.50 बजे फरफ्यूम बनाने वाली बालाजी इंस्डट्रीज की फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। थाना प्रभारी पीडी भट्टी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक फैक्टरी में मौजूद 10-12 कर्मचारी भागकर बाहर आ चुके थे। दो कर्मचारी मामूली तौर पर झुलसे थे। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अगलगी के बीच फैक्टरी में लगातार सिलिंडर के धमाके हो रहे थे।

आग की बड़ी-बड़ी लपटें बगल में स्थित सीट कवर बनाने की फैक्टरी और डिक्सन कंपनी के गोदाम तक पहुंचने लगी। मौके पर पहुंचे एसपी देहात ने जिले के साथ हरिद्वार से भी अग्निशमन वाहन मंगवाए। शाम करीब सात बजे आग पर काबू पाया गया। इस दौरान फैक्टरी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। शाम सात बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। जिले के अग्निशमन केंद्रों से 14 और हरिद्वार से दो वाहन मंगवाए गए थे लेकिन हरिद्वार के वाहनों का प्रयोग करने से पहले आग को बुझा दिया गया। अग्निशमन विभाग घटना की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगा।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

उत्तराखंड में ‘हॉर्टिटूरिज्म’ को बढ़ावा देने की तैयारी, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ड्रैगन फ्रूट और कीवी की खेती के विस्तार पर दिया बल

Next post

एक ही छत के नीचे मिलेंगी दर्जनों सरकारी सेवाएं, चकराता के क्वासी में लगेगा वृहद शिविर