गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाने पर किसानों ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार

राज्य सरकार ने गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की
उत्तराखंड बना पड़ोसी राज्यों से अधिक गन्ना मूल्य देने वाला राज्य
करीब तीन लाख किसानों को मिलेगा सीधे लाभ

IMG-20251203-WA0078 गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाने पर किसानों ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को खटीमा प्रवास पर रहे। इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने गन्ना समर्थन मूल्य में की गई रिकॉर्ड बढ़ोतरी को लेकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने मुख्यमंत्री धामी को गन्ना एवं पर्वतीय क्षेत्रों की पारंपरिक कृषि उपज—गडेरी, माल्टा, अदरक और शहद से सजी विशेष टोकरी—भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की वृद्धि से प्रदेश के लगभग तीन लाख गन्ना किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने इस निर्णय को किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।

हाल ही में राज्य सरकार ने शीघ्र प्रजाति वाले गन्ने का समर्थन मूल्य ₹375 से बढ़ाकर ₹405 प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति वाले गन्ने का मूल्य ₹365 से बढ़ाकर ₹395 प्रति क्विंटल कर दिया है। इस बढ़ोतरी के साथ उत्तराखंड अब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से भी अधिक गन्ना मूल्य देने वाला राज्य बन गया है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने वालों में प्रदेश किसान मोर्चा के प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, संदीप कुकसाल, हरीश सुनाल, नरेंद्र मेहरा, सोबन सिंह, भैरव खोलिया, रवीन्द्र रैकुनी, आनंदमणि भट्ट सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

 

 

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।