सहसपुर: ड्राइवर की लापरवाही से 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूल बस, छात्रों ने कूदकर बचाई जान

सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतगर्त ग्राम ढलानी में बिना ड्राइवर के 100 मीटर खाई में स्कूल बस जा गिरी,इस दौरान छात्रों ने बामुश्किल कूदकर अपनी जान बचाई। आपको बता दें सुबह सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धलानी में संस्कार स्कूल की बस बच्चों को उतारते समय लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। ड्राइवर की लापरवाही हादसे का कारण बन गया। स्थानीय लोगों और छात्रों के अनुसार, हादसा ड्राइवर की घोर लापरवाही के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर बच्चों को उतारने के दौरान बस को खड़ी अवस्था में छोड़कर कहीं चला गया। इस दौरान, बस ढलान पर अचानक अपने आप चलने लगी और अनियंत्रित होकर गहरी खाई की ओर बढ़ने लगी। बस के खाई की ओर बढ़ते देख, बस में सवार छात्रों ने असाधारण साहस का परिचय दिया। छात्रों ने बिना समय गंवाए चलती बस से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर चोटों से बच गए। छात्रों की इस त्वरित प्रतिक्रिया के कारण एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

स्वास्थ सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को जनप्रतिनिधियों एवं रेडक्रॉस समिति ने किया मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का घेराव

Next post

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने टॉपर छात्र – छात्राओं के दल को “भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण” पर रवाना किया