पौड़ी के गजल्ड गांव में दहशत खत्म, प्राइवेट शूटर जॉय हुकिल ने नरभक्षी गुलदार को मार गिराया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

पौड़ी के गजल्ड गांव में पिछले कई दिनों से सक्रिय गुलदार के आतंक से आखिरकार ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। बुधवार देर रात प्रसिद्ध प्राइवेट शूटर जॉय हुकिल और वन विभाग की टीम ने एक गुलदार को मार गिराया है जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर नागदेव रेंज पौड़ी पहुंचा दिया है। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को गजल्ड गांव में 45 वर्षीय राजेंद्र नोटियाल को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया था। इसके बाद लगातार क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां नजर आ रही थीं और कई पालतू पशुओं पर भी हमले हुए, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने विभाग से मांग की कि विभागीय शूटर के साथ-साथ एक प्राइवेट शूटर को भी तत्काल तैनात किया जाए, ताकि नरभक्षी गुलदार का अंत किया जा सके। ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई करते हुए प्राइवेट शूटर जॉय हुकिल को क्षेत्र में लगाया गया। देर रात उन्होंने सक्रिय गुलदार को ट्रैक कर शूट कर दिया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और क्षेत्र में दहशत का माहौल कम हुआ है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।