अंकिता भंडारी प्रकरण: CBI जांच की संस्तुति पर मुख्यमंत्री धामी का जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

DEHRADUN: रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक खजान दास, किशोर उपाध्याय, सहदेव पुंडीर, सविता कपूर, आशा नौटियाल, रेनू बिष्ट, बृजभूषण गैरोला एवं शक्तिलाल शाह भी उपस्थित रहे।

 

IMG-20260111-WA0011 अंकिता भंडारी प्रकरण: CBI जांच की संस्तुति पर मुख्यमंत्री धामी का जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

भेंट के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने अंकिता भंडारी प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से CBI जांच की संस्तुति प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कदम है, जिससे जनता का न्याय प्रणाली में विश्वास और मजबूत हुआ है।

IMG-20260111-WA0010 अंकिता भंडारी प्रकरण: CBI जांच की संस्तुति पर मुख्यमंत्री धामी का जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी स्तर पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोहराया कि कानून के अनुसार निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।